गोलगप्पे या पानी पूरी अगर आपको पसंद हैं तो इन्हें दीजिए चॉकलेट का साथ. आज बनाएं चॉकलेट पानी पूरी. इसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा...
Servings
4 - 6
★ 3.9
Rating
17 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
15 गोलगप्पे, आधा कप डार्क चॉकलेट के टुकड़े
2 बड़ा चम्मच कलरफुल स्प्रिंकल्स
1 चौथाई कप बारीक कटा अखरोट, चॉकलेट मिल्कशेक बनाने के लिए, एक चौथाई कप डार्क चॉकलेट, तीन चौथाई कप ठंडा दूध, ढाई कप चॉकलेट आइस क्रीम
1 बड़ा चममच चीनी
2 बड़ा चम्मच कोकोआ पाउडर
🍳 विधि
1
ऐसे बनाएं मिल्कशेक
2
एक बाउल में 2 बड़ा चम्मच दूध और चॉकलेट डालकर माइक्रोवेव में हाई मोड पर 30 सेकेंड तक रखें.
3
फिर माइक्रोवेव से निकालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि इसमें गांठ और बुलबुले न रहें.
4
अब एक जार में चीनी, कोकोआ पाउडर, दूध, चॉकलेट आइस क्रीम डालकर ब्लेंड कर लें.
5
इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर रख लें.
6
चॉकलेट पूरी बनाने का तरीका
7
एक बाउल में चॉकलेट डालकर एक मिनट तक माइक्रोववे में हाई मोड पर रखें. फिर निकालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
8
अब पानी पूरी को एक-एक करके चॉकलेट मिश्रण में डिप कर लें.
9
सभी पूरियों को चॉकलेट में डिप करने के बाद एक प्लेट में रखें और इन पर कलरफुल स्प्रिंकल्स छिड़ककर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
10
तब तक मिल्कशेक को 12-15 छोटी गिलासों में डाल लें.
11
जब चॉकलेट फ्रिज में सेट हो जाएं तो फ्रिज से निकालें और बीच में हल्के हाथ से होल कर दें.
12
हर पूरी में अखरोट के कुछ टुकड़ें मिल्कशेक डालें और हर पूरियों को गिलास के ऊपर रखें और ऊपर से स्प्रिंकल्स छिड़कर सर्व करें.
#chocolate pani puri#chocolate golgappe recipe in hindi#chocolati pani puri#indian street food#indian recipes#indian kitchen#how to make chocolate pani puri recipe in hindi#pani puri#dahi puri#pani patashe#golgappa