चाट खाना किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में अगर कुछ हेल्दी और चटपटा मिल जाए जो क्या ही कहने. जी हां, आज हम बता रहे हैं ऐसी ही हेल्दी और चटपटी कॉर्न कैप्सिकम चाट की रेसिपी.
Servings
1 - 2
★ 2.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप स्वीट कॉर्न
1/2 कप शिमला मिर्च
1 कप प्याज
1/4 कप टमाटर
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया
1 हरी मिर्च कटी हुई
1 टीस्पून नींबू का रस, काला नमक स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
2
इसमें प्याज और टमाटर डालकर भून लें.
3
अब शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
4
इसके बाद कॉर्न डालकर 5 मिनट तक पका लें.
5
मिनट बाद काली मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक और नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें.
6
तैयार है कॉर्न कैप्सिकम चाट. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#corn capsicum chaat#easy corn capsicum chaat#tasty corn capsicum chaat#home made corn capsicum chaat#corn capsicum chaat bnae vidhi#corn capsicum chaat in hindi#how to make corn capsicum chaat in hindi#how to make corn capsicum chaat