Full Version →

खाने में बहुत शानदार लगती है क्रिस्पी वेज

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

मिक्स वेज तो आप सभी खाते ही हैं पर अब बनाइए क्रिस्पी वेज. स्टार्टर में इसे खाकर आपको यकीनन बहुत अच्छा लगेगा.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में मैदा, नमक और पानी डालकर इसका घोल बना लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही एक-एक कर सब्जियों को घोल में डिप कर तल लें.
  4. 4
    अब पैन में बस जरा सा तेल रखकर बाकी का तेल अलग निकाल दें.
  5. 5
    अब पैन में सारी फ्राइड सब्जियों को डालकर टोमैटो केचप और चिली सॉस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  6. 6
    4 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
  7. 7
    तैयार है क्रिस्पी वेज. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make crispy veg recipe in hindi #onion #maida #refined flour #cauliflower #phoolgobhi #carrot #capsicum #green chillies #indian kitchen #indian recipe
View Full Version