पास्ता को आप-हम ज्यादातर ब्रेकफास्ट में खाते हैं, लेकिन इसके क्रंची फ्लेवर को टी टाइम स्नैक्स में भी बनाकर खा सकते हैं. याकिन मानिए यह आपको काफी मजेदार लगेगा.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप पास्ता
1/4 कप कॉर्न फ्लोर
2 बड़े चम्मच पेरी-पेरी मसाला पाउडर
2 छोटे चम्मच पास्ता मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक/आधा छोटा चम्मच नमक, तलने के लिए तेल
1 बड़ा चम्मच पुदीना पाउडर
1 प्रेशर कुकर
1 कड़ाही
🍳 विधि
1
सबसे पहले पहले सारे सूखे मसालों को एक साथ डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2
इसके बाद प्रेशर कूकर में पास्ता और इतना पानी डालें कि पास्ता इसमें डूब जाए.
3
कुकर को मीडियम आंच में रखकर 2 सीटी लगा लें.
4
जब सीटी लग जाए तो आंच बंद करके कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने दें.
5
प्रेशर खत्म होने के बाद पास्ता को छलनी या राइस ड्रेनर में डालकर छान लें.
6
ऊपर से कुछ देर तक ठंडा पानी डालें. ऐसा करने से पास्ता आपस में चिपकेगा नहीं.
7
पास्ता को एक प्लेट पर फैलाकर रख दें. पेपर पर न फैलाएं नहीं तो ये पेपर से चिपक जाएंगे.
8
एक कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच में गरम होने के लिए रखें.
9
जब तक तेल गरम हो रहा है पास्ता पर कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी मिक्स कर लें.
10
अब कड़ाही में पास्ता डालकर तल लें.
11
पास्ता तलकर एक बड़े बाउल में निकाल लें.
12
जब सारे पास्ता तल जाएं तो इस पर तैयार मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करके चटखारे लेकर खाएं.
#how to make crunchy pasta tea time snacks recipe in hindi#how to make crunchy pasta recipe in hindi#pasta recipe at home#how to make fluffy pasta recipe in hindi#tips to make perfect pasta recipe in hindi#how to speggety pasta recipe in hindi#how to