अगर आपने बहुत ज्यादा ढोकला बना लिया हैं तो बचे ढोकले को ट्विस्ट देकर लजीज चाट में बदल सकते हैं. यकीन मानिए यह ढोकला चाट आपको जरूर पसंद आएगी.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
36 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
3-4 पीस ढोकले, एक प्याज बारीक कटी हुई, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
3-4 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
2 छोटा चम्मच हरा धनिया
2 छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच हरी चटनी, एक छोटा चम्मच मीठी चटनी
स्वादानुसार नमक, बारीक सेंव गार्निशिंग के लिए, एक कटोरी दही
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बाउल में ढोकले को मसल लें.
2
फिर इसमें प्याज , टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक, दही, हरी और मीठा चटनी डालकर मिला लें.
3
आखिरी में इस पर बारीक सेंव से गार्निश करें.
4
आपकी ढोकला चाट तैयार है इसे चटखारे लेकर खुद भी खाएं और अपनों को सर्व करें.
#dhokla chaat#chaat#how to make dhokla#dhokla chaat recipe in hindi#gujarati dish#leftover dhokla recipe in hindi#leftover dhokla chaat recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes#how to make dhokla chaat recipe in hindi