Full Version →

मफिंस मोल्ड कप ढोकला

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ढोकला पसंद है तो इसे दीजिए एक ट्विस्ट और बनाइए मफिंस मोल्ड कप में. पनीर, टमाटर और मिर्च से गार्निश कर इसे खाने और खिलाने में मजा ही कुछ और आएगा. जानें ढोकला कप बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
33 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे एक बर्तन में आधा कप पानी, बेसन और एक चुटकी नमक डालकर घोल लें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर घोल बनाएं.
  2. 2
    अब इस घोल में फ्रूट साल्ट मिलाएं. तैयार मिश्रण को चिकने मफिन्स मोल्ड में डालकर 8 से 10 मिनट के लिए भाप में पकाएं. (भाप में पकाने के लिए आप एक बर्तन में पानी रखें और उसके मुंह को कपड़े से बांध दें. फिर इसके ऊपर ढोकला रखकर पका लें.)
  3. 3
    पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब तड़का बनाने के लिए पैन में तेल गर्म कर इसमें राई डालें. राई तड़कने पर इसमें करी पत्ते, हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, चीनी व आधा कप पानी डालकर गैस बंद कर दें.
  5. 5
    अब इस छौंक को ठंडे हो चुके ढोकला कप पर डालें.
  6. 6
    पनीर, टमाटर, हरी मिर्च व धनिया, नमक व नींबू का रस मिलाएं और ढोकले पर गार्निश कर दें.
  7. 7
    ढोकला कप को हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#dhokla cup #muffins cup dhokla #dhokla cup recipe #how to make dhokla cup recipe in hindi #indian recipes #indian kitchen #the taste of gujarat #gujarati dish #gurjarati food #gujarati kadhi #gurjarati fulke
View Full Version