Full Version →

बढ़ती ठंड में घर पर बनाएं गोभी के पकौड़े

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

गोभी के पकौड़े हर किसी की पसंदीदा है. इसमें बेसन का घोल तैयार किया जाता है और इमसें गोभी डालकर तेल में तला जाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
138 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटी हरी मिर्च और नमक में पानी डालकर मिलाकर घोल बना लें.
  2. 2
    बेसन के घोल को खूब अच्छी तरह फेंटें. (ध्यान रखें घोल को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न करें.)
  3. 3
    अब तैयार बेसन के मिक्सचर में धनियापत्ती मिलाएं.
  4. 4
    एक बाउॅल में फूलगोभी को टुकड़ों को काटकर और अच्छी तरह धोकर रख लें.
  5. 5
    अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.- जब तेल गर्म हो जाए तो गोभी के टुकड़ों को बेसन के घोल में लपेटकर एक-एक कर तेल में डालें.
  6. 6
    इसी तरह एक बार में कम से कम 4-5 गोभी के टुकड़ों को घोल में लपेटकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
  7. 7
    गोभी के पकौड़ों को तेल में दोनों तरफ से अच्छी तरह तल लें.
  8. 8
    पकौड़ो को तलने के बाद प्लेट में निकालकर इन पर चाट मसाला छिड़के और हरी चटनी, सॉस या फिर टमाटर की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#gobhi ke pakode #batata vada recipe #amratsari fried fish #tomato chutney #patta gobi pakora recipe in hindi #indian pakora recipes in hindi #spicy gobi pakora #crispy cauliflower pakoda #gobi pakora recipe in marathi #cabbage ke pakode #gobi pakora recip
View Full Version