Full Version →

अब घर पर भी बनाएं गोलगप्पे

स्‍नैक्‍स वेज

गोलगप्पे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, तो देर किस बात की? घर पर ही बनाएं करारे गोलगप्पे.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
1447 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में सूजी, मैदा, नमक , सोडा और तेल डालें, फिर इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालकर आटा गूंद लें.
  2. 2
    तैयार आटे को 25-30 मिनट तक ढककर रख दें.
  3. 3
    इसके बाद आटे को हाथों से एक बार और मसलकर मुलायम गूंद लें और फिर इसे तीन भागों में बांट लें.
  4. 4
    आटा न तो ज्‍यादा कड़ा होना चाहिए और न ही ज्‍यादा मुलायम.
  5. 5
    फिर आटे के एक हिस्‍से को पूरी तरह बेल लेंगे.
  6. 6
    अब किसी बॉटल के ढक्‍कन को बेले हुए आटे पर दबाकर गोलाकार में काट लें.
  7. 7
    साथ-साथ इन तैयार गोलगप्‍पों को किसी कपड़े से ढकते चले जाएं वरना ये सूख जाएंगे.
  8. 8
    बाकी की लोइयों से भी गोलगप्‍पे ऐसे ही काट लें.
  9. 9
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  10. 10
    तेल के गरम होते ही गोलगप्‍पों को तल लीजिए. आंच हमेशा धीमी रखें नहीं तो गोलगप्‍पे करारे नहीं बनेंगे.
  11. 11
    जब गोलगप्‍पे तैयार हो जाएं, तब इन्‍हें 3 घंटे के लिए खुले बर्तन में ही रखें ताकि वे सख्‍त हो जाएं.
  12. 12
    अगर कुछ गोल गप्पे नहीं फूले हैं तो उन्‍हें पापड़ी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
  13. 13
    बस तैयार है करारे गोलगप्पे.
#golgappe #pani patashe #pani puri #indian litchen #indian recipes #easy recipes #how to make golgappe recipe in hindi #nimbu pani #shikanji
View Full Version