चटपटी और तीखी मिर्च के पकौड़ों की बात ही अलग है. यह खाने बहुत ही उम्दा लगते हैं.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
184 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
6 अचार वाली हरी मिर्च
1 कप बेसन
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल
4-5 हरी मिर्च, भरावन की सामग्री:
1 बड़ा आलू उबला हुआ
1 छोटी प्याज, बारीक कटी हुई
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून चाट मसाला
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
एक बाउल में भरावन की सारी सामग्री डालें और आलू मैश कर मिला लें. पकौड़ों का भरावन तैयार है.
2
अब बड़ी हरी मिर्च को एक तरफ से फाड़ लें और अगर बीज ज्यादा हों तो निकाल दें.
3
एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म होने के लिए रखें. जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक भरावन की तैयारी कर लें.
4
एक बाउल या बर्तन में बेसन, गरम मसाला , चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालें.
5
फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला. घोल ऐसा हो जो मिर्ची पर एक पतली परत बना दे.
6
दो मिर्च के सादे पकौड़े बनाएं यानी इनमें भरावन न भरें बाकि 4 मिर्च में मसाला भर लें.
7
तेल गर्म हो चुका है तो इसमें सबसे पहले भरावन वाली मिर्च को एक-एक कर बेसन में डुबोएं और कड़ाही में डालें. जब मिर्च हल्की भूरी हो जाएं तो निकाल लें.
8
इसके बाद 4-5 छोटी और 2 बड़ी बची हुई हरी मिर्च को बेसन में लपेटें और सुनहरा होने तक तल लें.
9
पकौड़ों को प्लेट पर रखें और इन पर चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें.
10
पकौड़ों को चटनी और टोमैटो सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
#pakoda#pakora#hari mirch ke pakode#mirch pakoda#bharwan mirch ke pakode#pyaaj ke pakode#aloo pakoda#paneer pakoda#bread pakoda#indian recipes#indian kitchen#how to make hari mirch ke pakode recipe in hindi