Full Version →

ऐसे बनाएं हरियाली पनीर टिक्का

स्‍नैक्‍स वेज

धनिये, पुदीने के स्वाद के साथ पनीर की ये डिश आपकी हर छोटी-बड़ी पार्टी का मजा दोगुना कर देगी. इसे आप ओवन या फिर ग्रिल पैन में बना सकते हैं. जानें रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
69 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले धनियापत्ती, पुदीना पत्ती और हरी मिर्च को धोकर काट लें. 
  2. 2
    इन्हें मिक्सर जार में नींबू के रस के साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन या बाउल में निकालें और इसमें योगर्ट, अदरक लहसुन का पेस्ट, बेसन, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  4. 4
    फिर इसमें तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
  5. 5
    पनीर को क्यूब्स में काटकर इस पेस्ट में अच्छी तरह मिक्स कर लें. ताकि मसाला अच्छी तरह पनीर में लपट जाए. इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें. 
  6. 6
    तय समय के बाद ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें.
  7. 7
    स्क्वीवर में पनीर क्यूब्स को लगाएं और 15 मिनट तक ग्रिल करें. (आप चाहें तो इन्हें ग्रिल पैन में भी पका सकते हैं.)
  8. 8
    पुदीने की चटनी और प्याज के साथ गर्मागर्म हरियाली पनीर टिक्का सर्व करें और खुद भी मजे से खाएं.
#hariyali paneer tikka #hariyali paneer tikka recipe #hariyali paneer tikka recipe in hindi #how to make hariyali paneer tikka #hariyali paneer tikka kaise banate hai #hariyali paneer tikka kaise banate hai video #hariyali paneer tikka recipe in hindi #har
View Full Version