Full Version →

ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन

स्‍नैक्‍स वेज

मंचूरियन पसंद हैं तो इडली के साथ इसे दीजिए एक नया ट्विस्ट. सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
169 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले इडली को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    अब मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्का सा नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    इडली के टुकड़ों को इस घोल में डुबो कर डीप फ्राई कर लें.
  4. 4
    इडली फ्राई कर अलग रख लें.
  5. 5
    अब प्याज, हरी मिर्च, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक काट लें.
  6. 6
    एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालें और इसमें सामग्रियों को हल्का भून लें.
  7. 7
    इसके बाद इसमें आधा चम्मच सोया सॉस मिला कर इस पर फ्राइड इडली डाल दें.
  8. 8
    अब इसमें कॉर्नफ्लोर को 3 कप पानी के साथ मिक्स करके डालें और उबाल कर आंच से हटा लें.
  9. 9
    इस पर हरी प्याज को छिड़कें और सर्व करें.
#manchurian #idli #idli manchurian #indian recipe #indian kitchen #how to make idli manchurian recipe in hindi #easy recipes
View Full Version