आलू की टिक्की तो आपने कई बार बनाई होगी पर क्या कभी ट्राई किया है आलू और जिमीकंद का कबाब. स्वाद में इसका जवाब नहीं है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
जिमीकंद 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ), दो आलू (उबले हुए), दो बड़ा चम्मच मैदा, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो बड़ा चम्मच पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, दो बड़ा चम्मच घी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
2
घी के गरम होते ही जिमीकंद के टुकड़ों को लगभग 10 मिनट तक भूनें.
3
जिमीकंद के सॉफ्ट होते ही इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें और आंच बंद कर दें.
4
अब जिमीकंद को, मैदे को छोड़कर बाकी सभी समाग्री के साथ अच्छे से मैश कर लें.
5
तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें कबाब का शेप दें. हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
6
कबाब को एक प्लेट में रखे मैदे पर रखें और चारों तरफ अच्छे से लगा लें.
7
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
8
तेल के गरम होते ही कबाब डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
9
तैयार है आलू और जिमीकंद के कबाब. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#jimikand#suran#how to make jimikand aloo kebab recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#giloti kebab#hare bhare kebab#tiranga fruit kebab#soyabean kebab#cheese chicken kebab#paneer garlic kebab#veg shikampuri kebab#shaami choliya kebab