कुकीज खाना हर कोई पसंद करता है. अगर आप अब तक इसे मार्केट से ही खरीदकर खाते आ रहे हैं तो आइए हमारी यूजर सुष्मा सिंह से जानते हैं घर पर ही काजू कुकीज बनाने का आसान और झटपट तरीका.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप आटा, एक कप मैदा, एक अंडा, एक कप काजू पाउडर, डेढ़ कप चीनी बूरा, डेढ़ कप मक्खन, आधा कप दूध
20 काजू, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, चुटकीभर बेकिंग सोडा
🍳 विधि
1
काजू कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध के अलावा सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर गूंद लें.
2
गूंदे हुए मिश्रण को एक ट्रे में रखकर इसे सेट करने के लिए 15 मिनट तक फिर्ज में रख दें.
3
तय समय के बाद कटर से गोलाकार में बिस्किट काट लें और इसे बेकिंग ट्रे पर रखते जाएं.
4
सभी कुकीज के बीचों-बीच एक-एक काजू रखें.
5
ब्रश की सहायता से हर एक कुकीज पर थोड़ा-थोड़ा दूध लगाएं.
6
अब माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्री-हीट करें.
7
माइक्रोवेव के हीट हो जाने के बाद बेकिंग ट्रे को इसमें रखकर कुकीज को 12 से 15 मिनट तक बेक करें और फिर माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें.
8
तैयार है काजू कुकीज.
#kaju#cashews#cookies#how to make kaju cookies at home recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#how to make biscuits in kadhai#kaju biscuits#nan khatai#how to make sweet bread at home#how to make tost rusk in pressure cooker#jeera biscuit#m