Full Version →

मालवी खोपरा पेटिस

स्‍नैक्‍स वेज

मालवा अपने खान-पान के लिए पूरे देश में फेमस है. वहीं का एक और जायका हम पेश कर रहे हैं जिसका नाम है खोपरा पेटिस. इसकी खासियत यही है कि सावन और ठंड में इसकी डिमांड काफी होती है. आइए बनाना सीखते हैं मालवी खोपरा पेटिस...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
79 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल या बर्तन में उबले आलू और नमक मिलाकर मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब एक दूसरे बाउल में नारियल का बुरादा, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. 3
    आलू की छोटी गोल लोई बना लें और इसमें नारियल का मिश्रण, काजू और एक किशमिश डालकर स्टफिंग कर लें. (मतलब नारियल का मिश्रण, काजू और किशमिश को आलू की लोई में भर लें.)
  4. 4
    आप चाहें तो इन्हें चपटा कर लें या फिर लड्डू के आकार में ही रहने दें.
  5. 5
    अब एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें.
  6. 6
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें खोपरा पेटिस डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें.
  7. 7
    पेटिस को किचन पेपर पर निकालें ताकि इनका अतिरक्त तेल निकल जाए.
  8. 8
    गर्मागर्म पेटिस को हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें.
#khopra patties #malwi khopra patties #coconut patties #the taste of malwa #coconut patties recipe #how to make khopra coconut patties recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #indori zayaka #aloo patties #bread patties
View Full Version