नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और सबसे ज्यादा चिकन पसंद करते हैं तो जरूर बनाइए ये डिश. चिकन स्टाटर्स में सबको बहुत पसंद आएगा ये लाहौरी चिकन टिक्का.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 किलो चिकन
1 टेबसल्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून अजवाइन
1 टीस्पून गरम मसाला
2 टीस्पून चिकन टिक्का मसाला पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 कप दही
1 अंडा, नमक स्वादानुसार, मक्खन जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
लाहौरी चिकन टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के पीस को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें.
2
एक बड़े बॉउल में चिकन के पीस, नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, अजवाइन, चिकन टिक्का मसाला, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, जीरा और दही डालकर अच्छे से मिला लें.
3
अब इसमें अंडा फोड़कर डालें और अच्छे से मिलाकर 2 घंटे तक मैरिनेट होने दें.
4
तय समय के बाद चिकन को माइक्रोवेव बाउल को चिकना कर इसमें रखें.
5
अब इसे माइक्रोवेव में रखकर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं.
6
तैयार है लाहौरी चिकन टिक्का. इसे हरी चटनी और प्याज के स्लाइस से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make lahori chicken tikka recipe in hindi#indian recipe#indiam kitchen#chicken#tikka#pakistani dish#snacks.