अगर इडली बच गई हैं और आप इन्हें फेंक देते हैं तो अब ऐसा नहीं कर पाएंगे. क्योंकि हम बता रहे हैं बेहतरीन इडली बाइट्स बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
48 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
बची हुई इडली
1 चम्मच राई
1-2 लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
7-8 करी पत्ते
2 छोटा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच पाव-भाजी मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
🍳 विधि
1
बची हुई इडली को छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर तोड़ लें.
2
एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
3
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, लाल मिर्च, करी पत्ते, लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का भून लें.
4
इसके बाद इसमें पाव-भाजी मसाला और फिर इडली डालकर हल्का फ्राई कर लें.
5
धनिया पत्ती डालें और प्लेट पर निकाल कर स्वादिष्ट इडली बाइट्स का लुत्फ लें और दोस्तों को भी सर्व करें.
#leftover idli dish#idli bites#leftover idli food#indian recipes#indian kitchen#hao to make idli#how to make sambhar#tips to use leftover idli#how to make leftover idli bites recipe in hindi