Full Version →

ठंड में बची हुई खिचड़ी के कुरकुरे पकौड़े भी बनाइए

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

रात की खिचड़ी बच गई है और सुबह इसे कोई खाना नहीं चाहता तो बची हुई खिचड़ी से बनाएं चटपटे यम्‍मी पकौड़े. इन पकौड़ों को अब कोई न नहीं कह पाएगा...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
207 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  2. 2
    ब्रेड की स्‍लाइस का चूरा बना लें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही प्याज डालकर सुनहरा भून लें और फिर इसे बॉउल में निकालकर इसमें चूरा की हुई ब्रेड और खिचड़ी को अच्‍छी तरह मिला लें.
  4. 4
    अब खिचड़ी के मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें और इसे पकौड़े के शेप में बना लें.
  5. 5
    अब एक दूसरी कड़ाही में मीडियम आंच में तेल गरम करें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही सूखी ब्रेड का भी चूरा बनाकर एक बॉउल में निकालें. इसमें मैदा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा धनिया और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  7. 7
    अब इस घोल में खिचड़ी के पकौड़ों को डिप करके गरम तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें.
  8. 8
    तैयार है खिचड़ी के गर्मागर्म पकौड़े. टोमैटो सॉस या ग्रीन चिली सॉस के साथ सर्व करें.
#leftover khichadi pakoda recipe #leftover khichadi pakoda recipe in hindi #leftover Rice dahi bada recipe #leftover chapati upama recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #how to make leftover khichdi pakoda recipe in hindi
View Full Version