मैगी या नूडल्स तो सभी को भाते हैं अगर इन्हें कुछ ट्विस्ट देकर इनके स्प्रिंग रोल बना लिया जाए तो कैसा रहेगा. आइए बनाते हैं मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
204 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 पैकेट मैगी नूडल्स
2 कप मैदा
2 प्याज, एक मध्यम आकार की पत्तागोभी
1 हरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच टोमैटो कैचप
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च स्वादानुसार
2 कप तेल
1 कप पानी
🍳 विधि
1
प्याज, पत्तागोभी और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों मे काट लें.
2
एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
3
गरम होने पर प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
4
फिर इसमें मैगी नूडल्स और मैगी का मसाला डालकर भून लें फिर 1 कप पानी डाल लें.
5
अब इसमें पत्तागोभी, लाल मिर्च, टमाटर कैचप, सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और 2-3 मिनट तक पका लें. (पत्तागोभी को हल्का ही गरम करें क्योकि स्प्रिंग रोल तलते समय भी यह पक जाएगी.)
6
रोल के लिए स्टफिंग के लिए मिश्रण तैयार है.
7
मैदा में नमक डालकर गूंद लें और 10 मिनट तक ढककर रख दें.
8
मैदा की सामान लोई तोड़कर लेकर पतली रोटी बेल लें.
9
इसी तरह मैदा की रोटियां बनाकर ढककर रख लें.
10
फिर मैदा की रोटी के बीच में मैगी और पत्तागोभी की स्टफिंग करें और रोटी का रोल बना लें, ध्यान रहे रोल खुले नहीं. ( रोल न खुले इसके लिए मैदा का घोल बना सकते हैं, एक कप में 1 चम्मच मैदा लें और 2 चम्मच पानी डालकर मिला लें. इस घोल को रोल के किनारे पर उंगलियों से लगाते जाएं और रोल को बंद करके ढककर रखते चलें.)
11
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लें, रोल को तेल में डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लें.
12
रोल को निकाल कर किचन पेपर पर रखते जाएं जिससे इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
13
ठंडा होने पर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
14
मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल तैयार हैं.
15
गरमागरम रोल को टमाटर कैचप के साथ सर्व करें.
#maggi#noodles#spring roll#maggi noodles spring roll#indian kitchen#indian recipes#maggi dish#noodles dish#kids special#bachelors kitchen#how to make maggi noodles spring roll recipe in hindi