मसाला फ्रेंच फ्राइज
स्नैक्स में कुछ तीखा चटपटा खाने का मन है तो सादे फ्रेंच फ्राइज को दें मसालेदार टच और बनाएं मसाला फ्रेंच फ्राइज...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 3-4 लम्बे आलू
- 1 चम्मच चाट मसाला
- ½ चम्मच पिसी चीनी
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच भूना जीरा पाउडर
- ¼ चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
आलू को छील कर लम्बे फिंगर चिप्स काट लें और इन्हें पानी में डाल के रखें.
-
2
अब काटे हुए चिप्स को साफ पानी से धुलकर एक बड़े गहरे बर्तन में उबलने के लिए रख दें और उसमें हल्का सा नमक डाल दें.
-
3
आलू डालने के बाद जब उबलने लगे तो गैस बंद कर दें और आलू को पानी में ही 5 मिनट तक रहने दें.
-
4
मिनट बाद आलू को पानी से निकाल कर किसी प्लेट में फैलाकर रख दें और कुछ देर बाद इन्हें आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
-
5
अब एक कड़ाही में में तेल गरम करें और आलू को फ्रिज से निकाल कर अलग रख लें.
-
6
गरम तेल में आलू को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल लें और इन्हें एक बार फिर गरम तेल में तल कर पेपर में निकाल कर रख लें.
-
7
तैयार फ्रेंच फ्राइज के ऊपर नमक, काला नमक, चाट मसाला, लालमिर्च पाउडर कर अच्छी तरह मिला दें.
-
8
गरम-गरम मसाला फ्रेंच फ्राइज को अपनी पसंद के सॉस के साथ सर्व करें.
#masala french fries recipe
#masala french fries recipe in Hindi
#how to make masala french fries recipe at home
#Home masala french fries recipe