मठरी का स्वाद भारत के लगभग हर हिस्से में पसंद किया जाता है. आइए जानें, मसाला मठरी बनाने की रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
120 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप मैदा, एक चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई कप मूंगफली पाउडर, एक चम्मच अजवाइन
2 कप तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले मैदे में घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
2
अब उसमें नमक, मूंगफली पाउडर और अजवाइन डालकर मिलाएं.
3
आटे में गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
4
आधे घंटे बाद आटे को फिर से अच्छी तरह गूंदें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां काट लें.
5
तैयार लोइयों को हल्का सा बेल लें और फिर काटे की सहायता से मठरियों को गोद दें.
6
धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
7
तेल के गर्म होते ही इसमें तैयार मठरियों को डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
8
मसाला मठरी तैयार है.
9
तैयार मठरियों पर चाट मसाला डालकर इन्हें एयरटाइट जार में रखें.नोट:
10
आप चाहें तो तलने की बजाए इन्हें 180 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर ओवन में भी बेक भी कर सकते हैं.
#masala mathari#mathare#masala mathari recipe#how to make masala mathari#easy recipe of masala mathari#holi special recipe#masala mathari recipe in hindi