ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी खाना मिल जाए तो सब का मन खुश हो जाता है. मूंग दाल चीला की रेसिपी प्रोटीन, मिनरल और विटामिन से भरपूर है. आज ही इसे घर पर ट्राई करें.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
746 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पीली मूंग दाल
1/2 कप दही
50 ग्राम पालक, बारीक कटी हुई
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 इंच अदरक, कसी हुई
3/4 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
3/4 चम्मच मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
1 नींबू
1/2 कप तेल
🍳 विधि
1
मूंग दाल को पानी में 4-5 घंटे भिगो कर रख दें.
2
फिर इसे छान कर मिक्सी जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पीस लें.
3
इस घोल को एक बड़े बॉउल में निकाल लें और फिर उसमें छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिक्स कर लें. नमक को अपने स्वादानुसार ही डालें.
4
अब गैस पर तवा चढ़ाएं और उसमें तेल डालकर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसके ऊपर चीले का घोल
5
डाल कर फैलाएं.
6
चीले के चारों ओर तेल डाल दें ताकि वह तवे में चिपके नहीं.
7
अब चीले को दोनों साइड से कुरकुरा सेंक लें और बाकी के घोल से भी ऐसे ही चीले तैयार कर लें.
8
मूंग दाल का चीला तैयार है. आप इसे तड़का दही, खट्टी मीठी चटनी या फिर सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
#moong dal cheela recipe#moong dal cheela recipe in hindi#healthy rava cheela recipe#home made healthy rava cheela recipe in hindi#dal ka pratha recipe