अगर चाय के साथ स्नैक्स में कुछ हेल्दी और चटपटा खाने की चाहत रखते हैं तो बनाएं चटपटी मूंगफली की चाट. यह महज 30 मिनट में तैयार हो जाएगी और भरपूर भी स्वाद देगी...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
100 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 कप मूंगफली
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
5 कप पानी, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
🍳 विधि
1
एक कूकर में मूंगफली , नमक, हल्दी पाउडर और कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 5 सीटी लगाकर पका लें.
2
कूकर को ठंडा होने के बाद ढक्कन खोलें और मूंगफली को छलनी से छानकर एक बाउल में निकालकर रखें.
3
फिर इसमें सभी मसाले , प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
चटपटी मूंगफली चाट तैयार है.
#moongfali chaat#peanut chaat#indian snacks#indian kitchen#indian recipes#how to make moongfali chaat recipe in hindi#chanachoor#masala corn#baby corn manchurian#chana delight