टी टाइम स्नैक्स के लिए कुछ लाइट चाहते हैं तो मल्टीग्रेन चिवड़ा से बढ़िया और कुछ नहीं हो सकता है. इसे बनाकर एक हफ्ते तक रख सकते हैं. बहुत सारे अनाज मिले होने के कारण यह एक हेल्दी स्नैक्स होता है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मुरमुरे/पफ राइस
1 कप कार्न/लाई
1/2 कप बाजरा
1/2 कप पोहा
1 बड़ा चम्मच अलसी
1/4 कप मूंगफली
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर
2 छोटा चम्मच चाट मसाला
6 छोटे चम्मच चिवड़ा मसाला
10-12 करी पत्ते
4-5 चम्मच सरसों का तेल
1 छोटा चम्मच नमक
1 कप मखाने
1 सिंका हुआ पापड़ा, टुकड़ों में तोड़ लें, चिवड़ा मसाला के लिए सामग्री
3 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच हींग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 छोटा चम्मच सब्जी मसाला
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
3 बड़ा चम्मच चीनी पाउडर/चीनी
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड
🍳 विधि
1
सबसे पहले चिवड़ा मसाले की सामग्रियों को एक साथ मिलाकर पीस लें.
2
अब मीडियम आंच पर एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर कॉर्न सेंक लें.
3
फिर इसी पैन में बाजरा डालर सेंक लें. ये दोनों सिकने बाद फूल जाएंगे.
4
इसी पैन में पोहा डालकर सेंक लें. इसके बाद अलसी को भी सेंक लें.
5
अब इसी पैन में बचा हुआ तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें करी पत्ता और मूंगफली डालकर सुनहरा होने तल लें.
6
मूंगफली को एक प्लेट पर निकाल लें.
7
बचे हुए तेल में मुरमुरे, मखाने और हल्दी पाउडर डालकर सेंकें. फिर इसमें सिका पोहा, कॉर्न, बाजरा, पापड़, अलसी डालकर अच्छी तरह मिलाकर आंच बंद कर दें.
8
पोहा, कॉर्न, बाजरा, मूंगफली , करी पत्ता को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. फिर इसमें ऊपर से चिवड़ा मसाला, चाट मसाला, नमक, सूखा पुदीना डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
9
तैयार मल्टीग्रेन चिवड़े को चाय के साथ मजे खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make multigrain chivda at home team time snacks recipe in hindi#tea time snacks recipe in hindi#how to make multigrain chivda recipe in hindi#how to make chuda snacks recipe in hindi#how to make chiwda recipe in hindi#deewali special chivda sn