Full Version →

स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मशरूम कटलेट

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज

कटलेट स्नैक्स के लिए बढ़िया डिश हो सकती है. मशरूम कटलेट टेस्टी-हेल्दी होने के साथ ही कम समय में बन जाते हैं. इसे बनाने के लिए मशरूम को उबाल लिया जाता है फिर आलू और कुछ मसाले डालकर इन्हें तैयार किया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    Mushroom Cutlet बनाने के लिए सबसे पहले धनियापत्ती, मिर्च, प्याज और लहसुन का बारीक काट लें और अलग-अलग बर्तन में रख लें. सब्जियां धोकर ही इस्तेमाल करें.
  2. 2
    आलू के बीच में चीरा लगाकर एक कप पानी के साथ कूकर में डालकर 2 सीटी लगाकर उबाल लें. ठंडा होने के बाद छिलका उतार लें.
  3. 3
    सीटी लगने के बाद प्रेशर खत्म होने दें.
  4. 4
    एक सॉस पैन में 2 कप पानी और मशरूम डालकर 10 मिनट तक उबाल लें
  5. 5
    मशरूम का पानी छान लें और ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  6. 6
    मीडियम में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद इसमें मशरूम डालकर पानी सूखने तक पकाएं. आंच बंद कर दें.
  8. 8
    एक गहरे बर्तन में आलू मैश कर लें. इसमें मशरूम, धनियापत्ती, हरी मिर्च, लहसुन, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. मशरूम का मसाला तैयार है.
  9. 9
    एक प्लेट ब्रद क्रम्ब्स फैला लें.
  10. 10
    एक दूसरी कटोरी में एग वाइट डालकर रखें.
  11. 11
    कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  12. 12
    मशरूम मसाले से एक छोटा हिस्सा लेकर पहले गोल करें फिर चिपटाकर कटलेट जैसा आकार दे दें. पूरे मसाले ऐसी कटलेट तैयार कर लें.
  13. 13
    अब एक कटलेट लें और इसे पहले एग वाइट में डिप करें फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटकर गर्म तेल में डाल दें.
  14. 14
    पलटकर दोनों तरफ फ्राई कर लें. तैयर कटलेट को प्लेट पर निकाल लें.
  15. 15
    इसी तरीके से बाकी के कटलेट फ्राई कर लें.
  16. 16
    तैयार मशरूम कटलेट को टोमैटो सॉस और मेयोनीज के साथ सर्व करें.
#mushroom cutlets #mushroom cutlets recipe #how to make mushroom cutlets #mushroom cutlets kaise banate hai #mushroom cutlets kaise banate hai video #mushroom cutlets recipe in hindi #mushroom cutlets recipe video #mushroom cutlets banane ki vidhi #mushroo
View Full Version