स्नैक्स में ज्यादातर लोगों को तीखा और चटपटा खाना पसंद होता है. ऐसे लोगों के लिए हम बता रहे हैं मशरूम फ्राई की रेसिपी जो स्वाद में तीखी होने के साथ ही चटपटी भी होती है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम मशरूम
1 प्याज
2 हरी मिर्च
1/2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मशरूम को धोकर स्लाइस में काट लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
3
इसमें जीरा डालकर हल्का भून लें.
4
अब प्याज और हरी मिर्च डालकर थोड़ा फ्राई करें.
5
इसमें मशरूम डालकर कुछ देर पका लें.
6
हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मशरूम के पानी सूखने तक पकाएं.
7
मशरूम के हल्का सुनहरा होने पर हरा धनिया मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
9
तैयार है मशरूम फ्राई. पाव या ब्रेड के साथ सर्व करें.
#mushroom fry#easy mushroom fry#tasty mushroom fry#home made mushroom fry#mushroom fry bnae vidhi#mushroom fry in hindi#how to make mushroom fry in hindi#how to make mushroom fry#mushroom pepper fry#mushroom pepper fry recipe#mushroom pepper fry