ओट्स मूंग दाल टिक्की
बारिश के मौसम में चाय के साथ पकौड़ों का मजा तो आपने खूब चखा होगा. आज शाम के स्नैक्स में चखें ओट्स मूंग दाल टिक्की का हेल्दी और चटपटा स्वाद.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1/2 कप पीली मूंग दाल
- 1/2 कप ओट्स
- 2 टेबल-स्पून ताजा दही
- 3 टेबल-स्पून कसा हुआ प्याज
- 1/2 चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच कटा हरा धनिया
- 2 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
मूंग दाल को धोकर 1 कप पानी के साथ कूकर में डालकर लें.
-
2
दाल जब पक जाए तो इसे छानकर पानी निकाल लें और मिक्सर में पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें.
-
3
इस पेस्ट को बाउॅल में निकाल लें और बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें.
-
4
तैयार मिश्रण को 12 भागों में बांटकर सभी को टिक्की जैसा बना कर रख लें.
-
5
एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल गरम करें और टिक्कियों को उसमें सुनहरा कुरकुरा होने तक तल लें.
-
6
ओट्स मूंग दाल टिक्की तैयार है. सुबह नाश्ते में या फिर शाम के स्नैक्स में चाय या काफी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#Oats moong daal tikki recipe
#Oats moong daal tikki recipe in Hindi
#how to make Oats moong daal tikki recipe at home