Full Version →

ऑमलेट सैंडविच

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज

नाश्‍ते में फटाफट और कुछ अलग बनाने का मन है तो ऑमलेट में डालें सैंडविच का ट्विस्‍ट और बनाएं यमी ऑमलेट सैंडविच. आइए जानें, इसकी आसान सी रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
65 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॉउल में अंडे फोड़ कर डालें और फिर उसमें काली मिर्च पाउडर, नमक और गार्लिक पाउडर डालकर अच्‍छी तरह फेंट लें.
  2. 2
    अब मक्‍खन को पिघला लें और उसे ब्रेड के स्‍लाइस पर अच्‍छी तरह लगा दें और स्‍लाइसेज को हल्‍का सा टोस्‍ट करके अलग रख लें.
  3. 3
    अब एक पैन में थोड़ा सा मक्‍खन या फिर तेल डालकर गरम करें और उसमें कटी शिमला मिर्च और हरा प्‍याज डालकर तलें.
  4. 4
    भूनी हुई सब्‍जी में अंडे का पेस्‍ट डालकर ऑमलेट को दोनों तरफ से अच्‍छी तरह पका लें.
  5. 5
    जब ऑमलेट बनकर तैयार हो जाए तो मक्‍खन लगे टोस्‍ट पर इसे अच्‍छी तरह फोल्‍ड कर के रखें.
  6. 6
    ऑमलेट सैंडविच तैयार है. आप चाहे हैं हरी धनिया से सजाकर इसे नाश्‍ते या सनैक्‍स में गरमागर्म सर्व करें.
#omelet sandwich #omelet sandwich recipe in Hindi #how to make omelet sandwich recipe at home #Masala omlet recipe #Masala omlet recipe in Hindi #easy Breakfast recipes #Corn Sandwich recipe
View Full Version