पनीर दही भल्ले झटपट बन जाते हैं. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पनीर से बने होने की वजह से सेहतमंद भी होते हैं. चूंकि पनीर दही भल्ले में अन्न का इस्तेमाल नहीं होता है, इसलिए इसे व्रत में भी खा सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पनीर 200 ग्राम, चार कप दही, दो आलू (उबले हुए), दो बड़ा चम्मच अरारोट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ), आधा कप हरी चटनी, आधा कप मीठी चटनी, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, तेल तलने के लिए, काला नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
पनीर दही भल्ले बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और आलू को एक बर्तन में कद्दूकस कर मिला लें.
2
इसके बाद अरारोट, अदरक , हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से गूंद लें.
3
तैयार मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोलाकार शेप देते हुए वड़े बनाएं .
4
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही वड़े डालकर चारों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
6
परोसने के लिए सबसे पहले सर्विंग प्लेट में तीन-चार वड़े निकालें.
7
ऊपर से दही , सेंधा नमक या काला नमक, भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी और हरी चटनी डालें.
8
तैयार हैं पनीर दही भल्ले.
9
नोट:
10
आप चाहें तो सेंधा नमक के इस्तेमाल के साथ इसे व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं.
#how to make paneer Dahi Bhalla Recipe in Hindi#rasgulla dahi vada#dahi bhalle in hindi#farali dahi vada#bread paneer dahi vada#dahi bhalla recipe in marathi#dahi bhalla recipe in punjabi#vrat ke dahi vada#how to make dahi vada chaat