अब गार्लिक पनीर की सब्जी ही नहीं बल्कि इनके कबाब बनाइए. यकीन मानिए इसके स्वाद से पूरा परिवार उंगलियां चाटते रह जाएगा.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ), आधा कप कॉर्न
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2-3 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच पोहे का चूरा
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
पनीर गार्लिक कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पनीर, कॉर्न और प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
2
अब इसमें बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक मिलाएं और 4 से 5 मिनट के लिए अलग रख दें. (वेज शिकमपुरी कबाब)
3
तय समय के बाद पोहा का चूरा मिलाते हुए मिश्रण को अच्छे से गूंद लें.
4
गूंदे हुए मिश्रण को हल्के हाथों से दबाते हुए कबाब का आकार दें. (राजमा गलौटी कबाब)
5
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (सोयाबीन कबाब)
6
तेल के गर्म होते ही पैन में कबाब डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और आंच बंद कर दें. (मूंगफली के कबाब)
7
पनीर गार्लिक कबाब तैयार है. चाय या कॉफी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
#paneer#panir#garlic#gram flour#corn#indian kitchen#indian recipe#paneer garlic kebab recipe in hindi pakwangali#ginger garlic paste#kathal ke kebab#shaami choliya kebab#akhrot ke kebab#veg shikampuri kebab#nariyal ke chatpate kebab