सैंडविच एक ऐसी डिश है जिसे बनाना बेहद आसान होता है. ऐसे में सही चीजों का इस्तेमाल इसे टेस्टी और हेल्दी बना देता है. तो फिर देर किस बात की आइए जानते हैं पनीर ग्रिल्ड सैंडविच की रेसिपी.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 ब्रेड स्लाइस
1 पनीर स्लाइस
1 प्याज स्लाइस
1 खीरे की स्लाइस
1 टमाटर स्लाइस
1 चीज स्लाइस, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून ओरिगैनो , नमक स्वादानुसार, बटर जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर सैंडविच मेकर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
2
अब एक ब्रेड की स्लाइस पर थोड़ा बटर लगा लें.
3
इसपर प्याज, चीज, खीरा, टमाटर, पनीर रखकर काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, ओरिगैनो और नमक छिड़ककर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
4
प्रीहीटेड सैंडविच मेकर पर बटर डालकर ब्रेड रख दें.
5
दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
6
तैयार सैंडविच प्लेट पर उतारकर रख लें.
7
तैयार है पनीर ग्रिल्ड सैंडविच. सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें.
#paneer grilled sandwich#easy paneer grilled sandwich#tasty paneer grilled sandwich#home made paneer grilled sandwich#paneer grilled sandwich bnae vidhi#how to make paneer grilled sandwich in hindi#how to make paneer grilled sandwich