पनीर खाने के शौकीन लोगों के लिए पनीर मसाला टोस्ट बहुत ही लजीज डिश है. इसे बहुत ही कम समय में आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
6 ब्रेड स्लाइस
1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1 कप उबले (आलू मैश किए हुए)
1/2 कप शिमला मिर्च
1/4 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून अजवाइन
1 टीस्पून हरी चटनी, नमक स्वादानुसार, बटर जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में पनीर. आलू और शिमला मिर्च डालकर मिला लें.
2
इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, अजवाइन और चाट मसाला मिक्स कर स्टफिंग तैयार करें.
3
अब एक ब्रेड की स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं फिर एक चम्मच मिश्रण का रखकर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
4
मीडियम आंच पर तवे पर बटर डालकर गरम करने के लिए रखें.
5
ब्रेड रखकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
6
इसी तरह से सारी सैंडविच तैयार कर लें.
7
तैयार है पनीर मसाला टोस्ट. सॉस के साथ सर्व करें.
#paneer masala toast#easy paneer masala toast#tasty paneer masala toast#home made paneer masala toast#paneer masala toast bnae vidhi#how to make paneer masala toast in hindi#how to make paneer masala toast