Full Version →

ऐसे बनाएं पास्ता, खाने में लगेगा मजेदार

स्‍नैक्‍स वेज

पास्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खाना पसंद होता है. आपने भी पास्ता कई तरह का बनाया होगा, लेकिन इसके टेस्ट में एक नए ट्विस्ट के साथ हम बता रहे हैं पास्ता की ये रेसिपी. इसे ट्राई करने के बाद आप भी कह उठेंगे वाह.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर पास्ता उबलने के लिए रख दें.
  2. 2
    इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें राई डालकर तड़काएं.
  4. 4
    अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
  6. 6
    इसमें पास्ता मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
  7. 7
    मसाले के तेल छोड़ने पर टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट पकाएं.
  8. 8
    पास्ता को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद गैस बंद कर पास्ता प्लेट पर निकाल लें.
  10. 10
    तैयार है पास्ता. हरा धनिया और चाट मसाला डालकर सर्व करें.
#pasta #easy pasta #tasty pasta #home made pasta #pasta bnae vidhi #pasta in hindi #how to make pasta in hindi #how to make pasta
View Full Version