मटर आलू सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान है. ऐसे कई हैं जिन्हें मटर पसंद नहीं होती पर इस सैंडविच में उन्हें इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा.
Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मटर (उबली हुई)
3 उबले आलू (मैश किए हुए)
3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
3 से 4 करी पत्ता
1/4 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच जैतून का तेल, ब्रेड के 6 पीस, मक्खन जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक पैन में जैतून का तेल और हरी मिर्च डालकर भून लें.
2
फिर उसमें मैश किए हुए आलू डालें और कड़छी से चलाते हुए हल्का भूनें.
3
अब करी पत्ता, उबली हुई मटर , लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें.
4
आलू और मटर को मैश करके करीब दो से तीन मिनट के लिए पकाएं.
5
जब ये पक जाए तो इसे आंच बंद कर इसे साइड रख दें.
6
अब एक-एक कर सभी ब्रेड पर मक्खन लगा लें.
7
तैयार किए हुए मिश्रण को ब्रेड पीस के बीच में रखकर ऊपर से दूसरा ब्रेड पीस रखें.
8
अब मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
9
तवे के गरम होते ही इस पर सैंडविच रखकर दोनों तरफ से सेंक लें.
10
सैंडविच को बीच से काट लें और टोमैटो सॉस के साथ खाएं-खिलाएं.
#how to make Peas & potato sandwich#aloo mutter sandwich in gujarati#potato peas sandwich recipe#aloo mutter sandwich recipe#aloo matar sandwich recipe tarla dalal#aloo matar sandwich recipe in hindi#potato grilled sandwich#aloo sandwich#vegetable