सर्दी में पकौड़े खाने का मन किसका नहीं करता. गर्मागर्म पकौड़े, टोमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी की बात ही कुछ और होती है. चाय के साथ तो इनका जवाब ही नहीं. बंगाल में इन्हें प्याजी कहा जाता है .
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक प्याज, तीन छोटा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच सूजी, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच पानी, सरसों का तेल पकौड़े तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में प्याज को पतले और लंबे आकार में काट लें.
2
कटे हुए प्याज में बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
3
नमक, हरी मिर्च , हरा धनिया मिलाएं.
4
अगर आपको लगे कि बेसन थोड़ा पतला होना चाहिए तो आप पानी मिला सकते हैं.
5
अब आखिर में सूजी डालकर मिक्स को अच्छे से चला लें.
6
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
7
तेल के गरम होते ही चम्मच से एक-एक करके पकौड़े तेल में डालें और तल लें.
8
सभी पकौड़ों के दोनों तरफ से सुनहरा तलकर आंच बंद कर दें और इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
9
तैयार है प्याज के करारे पकौड़े. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#onion#indian kitchen#indian recipe#how to make pyaaj se pakode winter special recipe in hindi#pakode#winter special dish#gobhi ke pakode#mooli ke pakode#how to cut onion in hindi