Full Version →

रसगुल्ला चाट

स्‍नैक्‍स वेज

अभी तक आपने आलू चाट और बनारसी चाट का ही स्वाद लिया होगा. पर क्या कभी रसगुल्ला चाट चखा है. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 3.2
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 2 घंटे के लिए लटकाएं ताकि इसका पानी निकल जाए.
  2. 2
    एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें. दूध के उबलने पर इसमें नींबू का रस रस डालें.
  3. 3
    कुछ देर तक उबालने पर दूध फट जाएगा और इससे छेना बन जाएगा.
  4. 4
    आंच बंद कर दें. इस छेने को ठंडे पानी से धोकर मलमल के कपड़े में बांधें और 20-25 मिनट के लिए लटका दें.
  5. 5
    इसके बाद तैयार छेने को हल्के हाथों से मसलकर छोटी-छोटी लोइयां लेते जाएं. इनके बीच में काजू, बादाम डालकर मनचाहे आकार के रसगुल्ले बना लें.
  6. 6
    एक कड़ाही में 3 कप पानी और चीनी डालकर गर्म होने के लिए तेज आंच में रखें. इससे एक तार की चाशनी बना लें.
  7. 7
    आंच बंद कर चाशनी को ठंडा कर लें.
  8. 8
    इसके बाद तैयार रसगुल्लों को 5-6 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें.
  9. 9
    अब एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह फेंट लें.
  10. 10
    एक प्लेट में रसगुल्ले निकाल लें फिर इन पर आवश्यकतानुसार सेंधा नमक, दही, भुना जीरा, चाट मसाला, पापड़ी, चटनी, काली मिर्च, धनिया पत्ती और फीकी सेंव डालकर सर्व करें.
  11. 11
    नोटः
  12. 12
    आप चाहें तो बाजार से भी रसगुल्ले लाकर रसगुल्ला चाट बना सकते हैं.
  13. 13
    चाट में मसाले की मात्रा आप अपने हिसाब से रखें.
#chaat #rasgulla #chhena rasgulla #rasgulla chaat #aloo chat #dahi aloo chaat #chaat papadi #india recipes #indian kitchen #sweet snacks #indian street food #delhi street food #north indian rasgulla chaat #how to make rasgulla chaat recipe in hindi
View Full Version