सिंपल रवा उपमा तो आप सभी ने खाया ही होगा. आज लाइए एक नया ट्विस्ट, ट्राई कीजिए रवा कोकोनट उपमा...
Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप रवा
1 प्याज
2-3 हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक
2 चम्मच कुटा हुआ नारियल, आवश्यकतानुसार पानी
2 चम्मच घी
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच सरसों दाना
1 चम्मच उड़द दाल
1 चम्मच चना दाल
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
8-10 काजू
5-6 करी पत्ते
🍳 विधि
1
एक पैन में घी डालकर धीमी आंच में गरम करें फिर इसमें रवा डालकर अच्छे से भूनकर अलग रख लें.
2
प्याज, अदरक और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें. (ओट्स ब्रेड उपमा )
3
कुटे हुए नारियल में एक चौथाई पानी डालकर अच्छे से दोनों को मिक्स कर लें. (ब्रेड उपमा)
4
अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और सरसों दाना, उड़द दाल और चना दाल फ्राई कर लें.
5
पैन में काजू, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते, बारीक कटी प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें. (बची हुई रोटी का उपमा)
6
अब इसमे नारियल और पानी का मिश्रण मिलाएं. (क्या कभी आलू पिज्जा खाया है...
7
)
8
थोड़ा और पानी और नमक डालकर उबाल आने तक का इंतज़ार करें.
9
उबाल आते ही इसमें रवा डालें और साथ-साथ कड़छी से चलाते रहें.
10
जब यह तैयार हो जाए तो ऊपर से 1 चम्मच घी मिला लें.
11
गर्मागर्म सर्व करें रवा कोकोनट उपमा.
#rava#sooji#coconut#nariyal#upma#onion#chana dal#udad dal#how to make upma#indian kitchen#indian recipe#how to make
rava coconut upma recipe in hindi#south indian food#low calorie food#easy to make#less time consuming food#oats upma#ma