रोज सुबह नाश्ते और बच्चों के टिफिन की चिंता हर मां को सताती है. सैंडविच बच्चों को काफी पसंद होते हैं. आज उनको टिफिन में दें रवा-दही सैंडविच का नया स्वाद. आइए जानें, रवा-दही सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
1014 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप सूजी, एक कप दही
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
4 चम्मच रिफाइंड/तेल
2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
6 ब्रेड, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
एक बॉउल में सूजी और दही को अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
2
तैयार मिश्रण में नमक, हरा धनियां और अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
3
अब ब्रेड को लें और तैयार पेस्ट को ब्रेड के दोनों तरह अच्छी तरह से लगा लें.
4
तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
5
पेस्ट लगी ब्रेड को गर्म तवे पर रखकर इसके चारों ओर एक छोटी चम्मच तेल डालें और थोड़ा सा तेल सैंडविच के ऊपर भी लगाएं.
6
सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें.
7
तैयार रवा-दही सैंडविच को सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
#rawa dahi sandwich#aalu sandwich#rawa malai sandwich recipe#how to make aalu sandwwich recipe in hindi#schezwan sauce recipe#dhaniya tamatar ki chutney recipe in hindi