मसाला वड़ा
ब्रेकफास्ट या लंच, कभी भी मसाला वड़ा बनाया जा सकता है. गर्म-गर्म सांभर और नारियल की चटनी के साथ इसे खाने का अपना ही मजा है. तो जानें कैसे बनाया जाए वड़ा...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप उरद दाल
2 प्याज, बारीक कटे हुए
1/2 चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3-4 करी पत्ते
1 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार
1 कप तेल
🍳 विधि
1
उरद दाल को पानी में 4 घंटे के लिए भिगो कर रखें और उसके बाद पानी छानकर उसे बारीक पीस लें.
2
फिर पेस्ट को कटोरे में डालें और उसमें नमक, काली मिर्च, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, कड़ी पत्ता और धनिया पत्ती डाल कर मिक्स करें.
3
अब कड़ाही में तेल गरम करें.
4
जब तेल गरम हो जाए इसमें तैयार पेस्ट के वड़े बनाकर मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा तल लें.
5
मसाला वड़ा को सांभर और नारियल चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#sambhar vada
#sambhar vada recipe
#how to make sambhar vada recipe in hindi
#nariyal ki chatni
#nariyal ki chatni recipe in hindi