आपने दूध वाली सेवईं का स्वाद तो कई बार लिया होगा,लेकिन अब बनाकर खाएं सेवईं उपमा.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप रोस्टेड सेवईं
1 प्याज (कटी हुई)
1 टमाटर (कटे हुए)
1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
1/4 कप मटर
1/2 टीस्पून राई
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून पास्ता मसाला, नमक स्वादानुसार, तल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें राई डालकर तड़काएं.
3
राई के चटकने के बाद इसमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
4
अब शिमला मिर्च, टमाटर और मटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
5
फिर पानी, गरम मसाला, नमक और पास्ता मसाला डालकर मिक्स कर मर के गलने तक पकाएं.
6
अब सेवईं डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट ढककर पकाएं.
7
बीच-बीच में कड़छी से चलाएं ताकि सेवईं जले ना.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकाल लें.
9
तैयार है सेवईं उपमा. गरमागरम सर्व करें.
#sewai upma#easy sewai upma#tasty sewai upma#home made sewai upma#sewai upma bnae vidhi#sewai upma in hindi#how to make sewai upma in hindi#how to make sewai upma