स्वाद से भरपूर है ये नाश्ता
अब तक आपने पैनकेक का मीठा स्वाद ही चखा होगा, पर अब बनाइए नमकीन पैनकेक भी. यह खाने में बहुत बढ़िया लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप बेसन
- 1 कप सूजी
- 1/2 कप दही
- 1 कच्चा आलू (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 शिमला मिर्च (कद्दूकस की हुई)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई), चुटकीभर हल्दी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
- 1 पाउच ईनो, पानी घोलने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक कटोरी में ईनो के अलावा बाकी सारी चीजों को डालकर खूब अच्छे से मिक्स कर लें. बैटर तैयार है.
-
2
बैटर को 1 घंटे के लिए अलग रख दें.
-
3
तय समय के बाद बैटर को माइक्रो सेफ बर्तन में डाल दें. बर्तन को चिकना जरूर कर लें.
-
4
अब तैयार मिश्रण को 5 से 7 मिनट के लिए सिंपल।
-
5
माइक्रो कर लें.
-
6
इसके बाद इसे बर्तन से निकालकर टुकड़ों में काट लें.
-
7
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
8
तेल के गरम होते ही टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
-
9
तैयार है सूजी बेसन पैनकेक. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
#how to make sooji besan pancake recipe in hindi
#pancake
#sooji
#besan
#indian kitchen
#indian recipe
#breakfast recipe