अगर बच्चे इडली नहीं खाते हैं या फिर बची हुई इडली आपको बेकार लगती है तो इससे पिज्ज़ा बना सकते हैं. यकीन मानिए बच्चे इस डिश को बहुत पसंद करेंगे...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
22 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 चौथाई कप चावल, एक चौथाई कप उडद दाल, छाछ आवश्यकतानुसार, आधा कप हरे मटर
1 प्याज स्लाइस में कटा हुआ
1 शिमला मिर्च टुकड़ों में कटा हुई
1 टमाटर स्लाइस में कटा हुआ, आधा कप मोजरेला चीज कद्दूकस
1 छोटा चम्मच ओरिगेनो, एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
🍳 विधि
1
दाल और चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. देखें सॉफ्ट इडली बनाने का सबसे आसान तरीका
2
तय समय बाद पानी निकालें और छाछ मिलाकर पीसकर पेस्ट बना लें.
3
अब इसे 4-5 घंटे खमीर उठने के लिए रख दें. बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स
4
इसके बाद मिश्रण में नमक, मटर, लाल मिर्च व बेकिंग सोडा मिलाकर इडली के सांचें में डालकर 4-5 मिनट पकाएं.
5
एक प्लेट में इडली निकाल लें. नारियल की चटनी बनाना सीखें...
6
सभी इडली पर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, नमक और चीज की टॉपिंग करें.
7
अब एक नॉनस्टिक पैन में 4-5 इडली रखें और मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक तक ढककर रखें.
8
इडली पिज्जा बनकर तैयार है इसे चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें. कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल
9
आप चाहें तो फ्रेश इडली की जगह बची हुई इडली से भी यह लजीज डिश बना सकते हैं.
#idli pizza#bread pizza#rava pizza#idli#idli wada#idli making tips#how to make soft idli#how to make soft idli in hindi#how to make soft idli recipe in hindi#procedure to make idli in hindi#procedure to make idli in hindi#idli batter recipe in hindi