स्नैक्स स्पेशल में बनाइए सोया दही वड़ा
प्रोटीन से भरपूर होता है सोयबीन, पर अगर आपको सोयाबीन खाना पसंद नहीं है तो इससे आप एक नई और स्वादिष्ट डिश भी बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप उड़द दाल
- 1/2 कप सोया ग्रेन्यूल्स
- 1 कप दही
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 कटोरी गरम पानी
- 2 कटोरी गरम पानी (वड़ों को भिगोने के लिए)
- 1/2 छोटा चम्मच सादा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
सोया दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले 5 मिनट के लिए सोया ग्रेन्यूल्स को 1 कटोरी गरम पानी में भिगोकर रख दें.
-
2
तय समय के बाद इसे मिक्सी में पीसकर इसका महीन पेस्ट बना लें.
-
3
इसके बाद मिक्सर में उड़द दाल का भी पेस्ट बना लें और दोनों पेस्ट को एकसाथ मिक्स कर लें.
-
4
पेस्ट में हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
5
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
6
तेल के गरम होते ही इसमें वड़े तल लें और साथ ही इन्हें गरम पानी में डालते जाएं. (ऐसा करने से वड़े सॉफ्ट होते हैं)
-
7
कुछ देर बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. ऊपर से दही और दोनों तरह के नमक डालें.
-
8
तैयार है सोया दही वड़ा. हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर और भुने जीरे से गार्निश कर सर्व करें.
-
9
नोट:- आप चाहें तो गार्निशिंग के लिए बारीक कटा टमाटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#how to make soya dahi vada recipe in hindi
#soya granules
#dahi vada
#snacks special dish
#indian kitchen
#indian recipe