आपने अब तक सैंडविच के बहुत से टेस्ट ट्राई किए होंगे पर शायद ही स्पिनच (पालक) कॉर्न एंड चीज सैंडविच का स्वाद लिया होगा. यहां जानें इस यमी सैंडविच की रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
89 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 स्लाइस ब्राउन ब्रेड, आधा कप कॉर्न, उबले हुए, आधा कप पालक, उबली हुई, आधा कप मेयोनीज, चुटकीभर नमक, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच मिक्स हर्ब्स
2 चम्मच मक्खन
6 बड़ा चम्मच चीज
🍳 विधि
1
एक बाउल में कॉर्न , पालक, मेयोनीज, नमक, काली मिर्च पाउडर और मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. सैंडविच के लिए मिश्रण तैयार है.
2
अब ब्रेड की दो स्लाइस पर पहले मक्खन लगा लें.
3
फिर एक स्लाइस पर मिश्रण फैलाएं और चीज डालकर दूसरी स्लाइस ऊपर से रख दें.
4
अब सैंडविच मेकर में थोड़ा-सा मक्खन लगाएं और इस पर सैंडविच रखकर टोस्ट कर लें. (आप चाहें तो ग्रिल या फिर तवे पर सैंडविच बना सकते हैं.)
5
इसी तरह सभी सैंडविच पकाएं.
6
मनपसंद चटनी और सॉस के साथ स्पिनच कॉर्न एंड चीज सैंडविच सर्व करें.
#sandwitch#corn sandwich#spinach sandwich#cheese sandwich#spinach corn and cheese sandwich#paneer sandwich#corn palak sandwich#makai palak sanwich#how to make spinach corn and cheese sandwich#indian recipes#indian kitchen#indian sandwich