ठंड में घरों में अक्सर प्याज के पकौड़े बनाए जाते हैं, लेकिन हरी प्याज के पकौड़े बहुत ही कम लोग बनाते हैं. ऐसे में हम बता रहे हैं हरी प्याज के पकौड़ों की रेसिपी. इसे बनाने में टाइम भी कम लगता है और ये काफी टेस्टी भी होते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
5-6 हरी प्याज
1 कप बेसन
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून धनिया पाउडर, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले हरी प्याज को धोकर छोटा-छोटा काट लें.
2
अब एक बर्तन में बेसन, हरी प्याज, बेकिंग सोडा, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिक्स करें.
3
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का घोल बना लें.
4
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
5
चम्मच या हाथों की मदद से गोलाकार में पकौड़े के घोल को तेल में डालते जाएं.
6
इसी तरह से सारे पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें.
7
तैयार है हरी प्याज के पकौड़े. चटनी, सॉस या चाय के साथ सर्व करें.
#spring onion pakora#spring onion pakora kaise banaye#how to make
spring onion pakora#spring onion pakora in hindi#easy spring onion pakora#tasty spring onion pakora#spring onion pakora tips#how to make spring onion pakora