पोहा के स्वाद में कुछ अलग चाहते हैं तो बनाएं स्प्राउट मूंग पोहा. इसे बनाने में लगेंगे सिर्फ 20 मिनट. देखें रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
37 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
आधा कप अंकुरित मूंग (स्प्राउट), एक कप पोहा (मोटा), एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ, एक बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा चम्मच राई, एक छोटा टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ, आधा कप मूंगफली (भून के दरदरी कुटी हुई), आधा कप ताजा नारियल, कद्दूकस किया हुआ
2 बड़ा चम्मच तेल
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया, बारीक कटी हुई
2 साबुत लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार
2 कप पानी
🍳 विधि
1
कप पानी में पोहा भिगोकर रख दें.
2
कड़ाही में तेल गरम होने के लिए गैस पर रखें. फिर इसमें राई डालें. राई के तड़क जाने के बाद, इसमें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
3
फिर अदरक, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर 10 सेकेंड तक भूनें.
4
इसके बाद इसमें टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
5
फिर इसमें अंकुरित मूंग डालें और 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
6
पोहा का पानी निकालकर बड़ी छलनी में रख लें.
7
मूंग पक जाने के बाद पोहा और नमक मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
8
फिर इसमें दरदरी कुटी मूंगफली व नारियल डालें और अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
9
पोहा तैयार है, इसे हरी धनिया से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.
#Sprouted Moong Poha#poha#sproute poha#sprout recipes#indian kitchen#indian recipes#how to make sprouted moong poha recipe in hindi#easy recipe#instant recipe