Full Version →

तंदूरी आलू

स्‍नैक्‍स वेज

पराठा और सब्जी से हटकर आलू का कुछ अलग जायका टेस्ट करना चाहते हैं तो बनाएं टेस्टी तंदूरी आलू. जानें इसकी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
126 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू को धोकर छील लें.
  2. 2
    इसके बाद प्याज, अदरक, लहसुन व हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर इसे दही में मिला लें.
  3. 3
    फिर पेस्ट में नमक व काली मिर्च भी मिला लें.
  4. 4
    अब नॉनस्टिक पैन में मक्खन डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
  5. 5
    फिर पैन में साबुत आलू डालकर सुनहरे होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  6. 6
    इसके बाद आलू को दही के मिश्रण में मिलाकर मेरीनेट होने के लिए 10 मिनट तक रखें.
  7. 7
    अब मेरीनेट आलू को सीक में लगाकर तंदूर में हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
  8. 8
    आप चाहें तो इन्हें गैस पर जाली लगाकर इसके ऊपर आलू रखकर मध्यम आंच पर भून लें. इन्हें माइक्रोवेव में भी रोस्ट किया जा सकता है.
  9. 9
    लीजिए तैयार हैं तंदूरी आलू. इन पर भुना जीरा पाउडर छिड़क कर चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#tandoori aloo #aloo tikka #baby potatoes #spiced potatoes #masala aloo #indian recipes #indian kitchen #quick snacks #how to make tandoori aloo recipe in hindi #microwave dish
View Full Version