सैंडविच बहुत ही आसानी से बनने वाली डिश है. इसे कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन आज हम इसे शिमला मिर्च के साथ बनाएंगे जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
6 ब्राउन ब्रेड
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
1 टमाटर
1/2 टीस्पून चाट मसाला
1/2 नमक
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून टोमैटो केचप
1 टेबलस्पून मेयोनीज
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक काट लें.
2
इसमें मेयोनीज, टोमैटो केचप डालकर मिला लें.
3
अब काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं.
4
मिश्रण का एक चम्मच ब्रेड के ऊपर लगाएं और इसे दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
5
मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गर्म करें.
6
इसपर ब्रेड रखकर दोनों तरफ से सेंक लें.
7
तैयार है वेज-शिमला मिर्च सैंडविच. गरमागरम सर्व करें.
#veg sandwich#sandwich#easy sandwich#tasty sandwich#veg capsicum sandwich in hindi#how to make veg capsicum sandwich in hindi#veg capsicum sandwich in#veg capsicum sandwich