आपने अब तक कई सारे नॉन-वेज कबाब खाएं और खिलाएं होंगे पर क्या कभी मिक्स वेजिटेबल कबाब ट्राई किया है? अगर नहीं तो अब जरूर बनाइए.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप मिली-जुली सब्जियां (कटी और उबली हुई)
1 कप मैश्ड आलू
1 कप मटर
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, चुटकीभर हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ बड़ा चम्मच कटा हुआ पुदीना
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स, नमक स्वादानुसार, तेल फ्राई करने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले मिली-जुली सब्जियां और आलू को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. इसके बाद इसमें मटर मिला लें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
3
तेल के गर्म होते ही प्याज और आलू का मिश्रण सुनहरा भूनकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
4
अब इसी पैन में दोबारा तेल गर्म करने के लिए रखें.
5
तेल के गर्म होते ही जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें.
6
तय समय के बाद पुदीना और धनिया पत्ती डालकर 1 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें .
7
अब इसमें फ्राइड प्याज और ब्रेड क्रम्ब्स अच्छी तरह से मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें.
8
तैयार मिश्रण के 10 बराबर हिस्से कर कबाब बना लें.
9
मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
10
तेल के गर्म होते ही कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
11
तैयार है वेजिटेबल कबाब. प्याज के लच्छों से गार्निश कर हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
#vegetable kebabs#vegetable kebabs recipe#vegetable kebabs recipe in hindi#how to make vegetable kebabs#vegetable kebabs kaise banate hai#vegetable kebabs kaise banate hai video#vegetable kebabs recipe in hindi#vegetable kebabs recipe video#vegetab