बच्चों को बहुत पसंद आएगा वेज नूडल्स
नूडल्स खाना सभी को अच्छा लगता है. पर अगर आप इसे अक्सर बाहर ही खाते आए हैं तो लीजिए अब जानिए इसे घर पर बनाने का तरीका.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 पैकेट नूडल्स
- 1 प्याज
- 5 कली लहसुन की
- 2 हरी मिर्च
- 1 गाजर
- 1 शिमला मिर्च
- 1/4 टुकड़ा पत्तागोभी, नमक स्वादानुसार
- 2 टीस्पून टोमैटो केचप, तेल जरूरत के अनुसार, पानी नूडल्स उबालने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर नूडल्स उबाल लें.
-
2
दूसरी तरफ सारी सब्जियों को पतला लंबा काट लें.
-
3
नूडल्स के उबलते ही इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें. इससे ये आपस में चिपकेंगे नहीं.
-
4
अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
-
5
तेल के गरम होते ही सभी सब्जियों को डाले दें.
-
6
सब्जियों के भुनते ही टोमैटो केचप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
7
नूडल्स और नमक डालकर सभी सब्जियों के साथ अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें.
-
8
तैयार है वेज नूडल्स. सॉस के साथ सर्व करें.
#how to make vegetable noodles recipe in hindi
#vegetable noodles
#vegetarian food
#indian kitchen
#indian recipe
#non veg noodles