वेजिटेबल रवा इडली
स्नैक्स में कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाने का मन है तो बनाएं वेजिटेबल रवा इडली.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप रवा
- 2 कप दही
- 1 शिमला मिर्च, बारीक काटी हुई
- 1/2 कप फूल गोभी, बारीक कटा हुआ
- 1/4 कप हरी मटर के दाने
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 1 छोटी चम्मच उरद की दाल
- 1/2 छोटी चम्मच राई
- 2 चम्मच कटा हरा धनियां
- 2-3 चम्मच तेल
- 1 छोटी चम्मच ईनो सल्ट, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक बाउॅल में दही को फेंट लें और उसमें रवा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो 2-3 चम्मच पानी मिला दें.
-
2
अब इस पेस्ट में नमक, कटी हुई सब्जियां, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिला लें.
-
3
एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें राई गरम करें.
-
4
राई चटकने लगे तो उसमें उड़द दाल डालकर सुनहरा फ्राई कर लें.
-
5
अब इसे इडली के मिश्रण में मिला दें और मिश्रण को 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
-
6
कूकर में 2 छोटे ग्लास पानी डाल कर गैस पर रख दें. इडली स्टैंड के खानों में तेल लगा कर चिकना कर लें.
-
7
मिनिट बाद मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें, जैसे ही उसमें बबल आ जाएं इसे चलाना बन्द कर दें.
-
8
अब मिश्रण को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खाने में भर दें.
-
9
इडली स्टैन्ड को कूकर में रखें और ढक्कन से सीटी हटाकर कूकर को बन्द कर दें.
-
10
इडली को 10-15 मिनट पकने दें.
-
11
इडली स्टैन्ड को कूकर से निकाल कर चाकू की सहायता से इडली को निकाल लें.
-
12
वेजिटेबल इडली तैयार है. नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#vegetable rava idli recipe
#vegetable rava idli recipe in Hindi
#how to make vegetable rava idli recipe at home
#homemade vegetable rava idli recipe